सोढूर नदी के नाला में बाढ़ के राशन सामग्री से भरा ट्रेक्टर नदी के बहाव में बहा।
धमतरी, छत्तीसगढ़ : 17 जुलाई 2024 : ब्लॉक मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गरहाडीही आश्रित ग्राम धोबनडीही के सोंढुर नाला में भारी बारिश से बाढ़ आने पर सोढूर नदी लबालब हो गई है।
राशन सामग्री लेने के लिए इस गाँव के लोगों को नदी के पर जाना पड़ता है। आज राशन सामग्री लेकर जब ग्रामीण कंवल सिंह मंडावी की ट्रैक्टर से घर जा रहे थे, इसी दौरान राशन ट्रैक्टर सहित बाढ़ में बह गया।
इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में है। बारिश के चलते ग्रामीणों को बार-बार आना जाना ना पड़े, इसलिए एक साथ राशन दे दिया जाता है। सारा राशन बह जाने के बाद अब ग्रामीणों को राशन सामग्री की चिंता सता रही है कि क्या पता दोबारा मिले या न मिले!
पुल पुलिया के निर्माण नहीं होने से लोगों को यह समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर एवं उनकी राशन सामग्री पुनः दिया जाए। ऐसी स्थिति में अब वे करें तो करें क्या! बार- बार आंदोलन, चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार करके थक चुके हैं। उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही है।
Ashok jain
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
बहुत ही बुरा हुआ।
Sarkar samjhe tab to