सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को डुबाने की क्षमता रखते हैं नीतीश कुमार,’ बोले प्रशांत किशोर

मुरेठा खुलवाया, इज्जत गई सो अलग, अगले चुनाव में इनके नाम पर अगर NDA बिहार में चुनाव लड़ी तो भाजपा को भी डूबा देंगे


smrat chaudhree jaise 10 aadmee ko dubane kee kshmta rkhte hain neeteesh kumar bole prshant kishor jpg

सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को डुबाने की क्षमता रखते हैं नीतीश कुमार,' बोले प्रशांत किशोर

पटना, बिहार : १९ जुलाई २०२४ : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर मधेपुरा में प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की यही तारीफ है कि राजनीति के अपने अंतिम दौर में भी उन्होंने यह साबित कर दिया कि बिहार में जितने भी नेता हैं, ये उनके पीछे पलटने वाले लोग हैं। 

मैं तो कई महीनों से कह रहा हूं कि भाजपा को अगर दम है तो नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। अगर भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ भी लेती है तो उन्हें इस बार सच्चाई पता चल जाएगी। नीतीश कुमार जैसे पलट-पलट कर सब को पलटूराम बना दिया ठीक वैसे ही खुद तो डूबेंगे ही भाजपा को भी डूबा देंगे। इसके बाद सम्राट चौधरी में दम नहीं बचेगा उठाने का। 

अभी तक तो सम्राट चौधरी का मुरेठा ही खुला है थोड़ा धर्य रखिए सब खुल जाएगा। सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं। नीतीश कुमार को हमसे ज्यादा बिहार में बहुत लोग बिहार में नहीं जानते हैं। सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को नीतीश कुमार डुबाने की क्षमता रखते हैं, आप देखिएगा जाते-जाते डूबा कर जाएंगे। सम्राट चौधरी का मुरेठा खुलवाया, इज्जत नीलाम करवाई और विश्वास-प्रतिष्ठा गई सो अलग। अब सम्राट नीतीश कुमार का जूनियर बन कर झोला लेकर घूम रहे हैं। 

जिस नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने पलटू चाचा कहा था उसी नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से अपने लिए कसीदा कसवाया की नीतीश कुमार ही सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। वो समय 15 महीने भाजपाईयों ने नीतीश कुमार को गाली दिया अब वही भाजपा के लोग नीतीश कुमार की तारीफ किए भी थकते नहीं है। यही नीतीश कुमार की राजनीतिक ताकत है।

अरुण साह 

Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||

Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)

विशेष जानकारी लेल संपर्क करू


Like it? Share with your friends!

Sitesh Choudhary
Hello 'Apan Mithilangan' Family. I am a content creator and owner of a Digital Advertising Agency named KDN. Thank You.

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals