राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का खाचरोद नगर में प्रथम बार आगमन पर हुआ स्वागत

खाचरोद में विशाल हिंदू सेना संगठन की वाहन व भगवा रैली निकाली


rashhtreey adhyksh v prdesh adhyksh ka khachrod ngr men prthm bar aagmn pr huaa svagt jpg

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का खाचरोद नगर में प्रथम बार आगमन पर हुआ स्वागत

खाचरोद, उज्जैन, मध्यप्रदेश, २३ जुलाई २०२४ : खाचरोद नगर में वाहन भगवा यात्रा एवं सभा का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष विक्रमसिंह दरबार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह गोहिल का प्रथम बार नगर में आगमन हुआ। 

सभी सनातनियों ने बड़ी संख्या में वाहन‌ रैली में भाग लिया। यात्रा नया बस स्टैंड से प्रारंभ हो कर गोपाल मंदिर चौराहा, उज्जैन दरवाज़ा, लिमड़ा वास, गणेश देवली से शीतला माता मंदिर, धाकड़ धर्मशाला से शुक्रवारी बाजार, चबूतरा चौराहा, पुराना बस स्टैंड से महावीर परिसर में समापन हुआ। परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमसिंह दरबार उपाध्यक्ष का साफ़ा बंधवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि संगठन देश और समाज हित की आवाज उठाने में अग्रणी रहेगा। गोरक्षा हो, युवाओं को रोजगार मिले, गरीब-दबे परिवार को न्याय मिले जैसे अनेक मुद्दे संगठन के मुख्य उद्देश्य हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खाचरोद विशाल हिंदू सेना संगठन के पदाधिकारियों को शूर वीरता प्रमाण पत्र व अवार्ड देकर सम्मानित किया। 

खाचरोद तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र बन्ना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ईश्वर सिंह अंजना, पूर्ण सिंह, देवीलाल पवार, पृथ्वी शर्मा, घनश्याम प्रजापत, राणा पूजा, मोहन सिंह पटेलम, मुरली बैरागी सहित हिंदू सेना संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे

कमलेश पाटीदार

Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||

Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)

विशेष जानकारी लेल संपर्क करू


Like it? Share with your friends!

Sitesh Choudhary
Hello 'Apan Mithilangan' Family. I am a content creator and owner of a Digital Advertising Agency named KDN. Thank You.

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win

One Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals