PK ने चाचा-भतीजा पर कसा तंज, कहा- नीतीश जी पलट-पलट कर इतनी बार पलटे की सबको अपने रंग में रंग दिया

तेजस्वी यादव आज नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहते हैं, वहीं कल तक नीतीश कुमार की तारीफ करते थकते नहीं थे


PK ne chacha bhteeja pr ksa tanj kha neeteesh jee plt plt kr itnee bar plte kee sbko apne rang men rang diya jpg

PK ने चाचा-भतीजा पर कसा तंज, कहा- नीतीश जी पलट-पलट कर इतनी बार पलटे की सबको अपने रंग में रंग दिया

पटना, बिहार : 24 जुलाई २०२४ : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मधेपुरा में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। आप लोग हम लोग सब नीतीश कुमार को पलटूराम कहते हैं, आप जरा बताएं कि नीतीश कुमार अगर पलटूराम हैं, तो भाजपा नीतीश कुमार के पास पलट-पलट कर क्यों जाती है? आपने देखा होगा अमित शाह आए खड़े होकर कहा- नीतीश के लिए भाजपा में आने का दरवाजा बंद है। 

उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद वो नीतीश कुमार को नहीं लेंगे। चुनाव का तो छोड़िए चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार के लिए दरवाजा-खिड़की सब खोल दिया। यही कारण है कि लोग मजाक उड़ाते हैं कि अमित शाह ने दरवाजा ठीक ही लगाया था, चिटकिनी लगाना भूल गए थे। अगर नीतीश कुमार पलटे तो इसके अलावे भाजपा भी तो पलटी।

तेजस्वी यादव भी दावा कर रहे थे जब भाजपा की सरकार थी तो नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहते थे, उसके बाद क्या हुआ तेजस्वी खुद पलट कर नीतीश कुमार के पास चले गए, और उनकी तारीफ किए थकते नहीं थे। नीतीश कुमार ने एक बढ़िया काम किया खुद पलट-पलट कर इतने बार पलटे की सबको अपने रंग में रंग दिया। 

बिहार में अब कोई दल बचा ही नहीं जो पलटूराम नहीं है। भाजपा और तेजस्वी को तो मुफ्त में ही कहते हैं नीतीश कुमार पलट रहे हैं। इसी में कहते हैं जात भी गया, भात भी नहीं खाया।

अरुण साह की रिपोर्ट

Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||

Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)

विशेष जानकारी लेल संपर्क करू


Like it? Share with your friends!

Sitesh Choudhary
Hello 'Apan Mithilangan' Family. I am a content creator and owner of a Digital Advertising Agency named KDN. Thank You.

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win

2 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals