नो एंट्री में घुसे 4 भारी वाहनों के 20 हजार के काटे चालान
शिवपुरी, मध्य प्रदेश : 24/7/2024 : शिवपुरी यातायात प्रभारी धनंजय शर्मा लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं। समय-समय पर समझाईश के साथ चालानी कार्यवाही को अंजाम देते हैं। आज नो एंट्री में आये चार भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गयी। उन पर बीस हजार का जुर्माना लगाया गया। यातायात प्रभारी इसके बाद शहर के कई स्थानों पर पैदल भ्रमण पर निकले। अस्त-व्यस्त खड़ी मोटर साइकिलों के चालान काटे। इसी क्रम में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटर साइकिल चलाने वाले चालकों पर भी कार्यवाही की गयी। दो बुलेट वाहन जब्त कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी का कहना है कि यह चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
राजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Sahi h