बेगूसराय, बिहार : १८ जुलाई २०२४ : चेरियाबरियारपुर से सकरबासा-कुम्भी-खोदावंदपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जल जमाव की समस्या हमेशा बनी रहती है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। यह सबसे अधिक चलने वाली सड़क है।
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे घर के सामने जल जमाव से गंदगी और मच्छरों से समस्या होती है। पानी अधिक समय तक जमाव से गंदी बदबू आती है, जिसमें बिमारी भी हो सकती है। घर से बाहर निकालने में कतराते हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक जब से जीत कर गये हैं, एक बार भी झांकने नहीं आए।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, चेरिया बरियारपुर को भी आवेदन दिया गया। स्थानीय मुखिया से भी शिकायत किया गया, लेकिन सभी अश्वासन देकर समय बिता देते हैं।
जैसे वर्षा का मौसम आता है, वैसे ही इस सड़क पर जल जमाव हो जाता है। महीने भर सड़क पर जल जमाव बनी रहती है। राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
Arun Sah
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments