महिला ने इंडेसेन समूह बैंक के खिलाफ पति को गायब करने का लगाया आरोप
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश : २३ जुलाई २०२४ : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका परिषद हाटा अंतर्गत वार्ड नंबर 22 ढाढा बुजुर्ग निवासिनी प्रतिमा देवी पत्नी गिरजेश उर्फ रोशन मद्धेशिया ने इंडेसेन समूह बैंक के कर्मचारियों द्वारा अपने पति को गायब करने का आरोप लगाया है।
विदित हो कि दिनांक 18. 07. 2024 को रात 9:00 बजे गिरजेश उर्फ रोशन मद्धेशिया को पिपराइच रोड हाटा निकट साईं हॉस्पिटल इंडेसेन समूह बैंक में रुपए जमा करवाने को बुलाया गया था।
वह अपने घर वापस नहीं आए। लिखित तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि बैंक वाले बार-बार फोन से दबाव बना रहे थे। बैंक वाले कह रहे थे, इसी वक्त भेजो। घर से मेरे पति इंडेसेन समूह बैंक पर जाने के बाद घर वापस नहीं आए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।
बैंक वाले का मोबाइल नंबर 9026 59 7505 है बैंक वाले मेरे पति के बारे में कुछ बात नहीं रहे हैं। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सुरेश चंद गाँधी
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
O my god