जन समस्या निवारण शिविर बहिष्कार के लगे जब नारे तो अधिकारी ने तत्काल डॉक्टर देने की घोषणा।

बरसते पानी में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर डटे रहे।


jn smsya nivaran shivir bhishhkar ke lge jb nare to adhikaree ne ttkal d ktr dene kee ghoshhana jpg

जन समस्या निवारण शिविर बहिष्कार के लगे जब नारे तो अधिकारी ने तत्काल डॉक्टर देने की घोषणा।

नगरी, छत्तीसगढ़ : 13 जुलाई 2024: ग्राम पंचायत लिखमा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण का शिविर का आयोजन हुआ, जहां बरसते पानी में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर डटे रहे और शिविर बहिष्कार का नारा भी लगाते रहे। 

शिविर में गैस कनेक्शन, ट्रायसाईकिल ड्राइविंग लाईसेंस का वितरण, शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी के साथ ही छोटी-छोटी कई समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि शासन की योजनानुसार जिला के अंतिम छोर ग्राम पंचायत लिखमा में शिविर का आयोजन हुआष जहा बोरई, घुटकेल, मैनपुर में शिविर के आयोजन होते ही क्षेत्र के ग्रामीण अपनी मुख्य स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शिविर स्थल में ही प्रदर्शन करने लग गये और स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकने की स्थिति में शिविर का बहिष्कार और सिविल हास्पिटल में ताला जड़ने को लेकर हंगामा मचा दिये। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि बोरई में 30 बिस्तर सिविल हास्पिटल तो बना दिया गया, मगर यहां डॉक्टर नहीं है, प्रसव सुविधा नहीं है, स्टाफ नहीं रहते हैं, रात में ताला लटक जाता है, 102 की सुविधा नहीं है, एम्बुलेंस नहीं है। हर बार मांग करने पर आश्वासन ही मिलता है। 

सीएमओ यू एल कौशिक ने एक हफ्ते में डाक्टर की नियुक्ति और सुविधा बहाल की बात कही। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश वैश्य ने भी स्वास्थ्य मंत्री से बात कर यहां स्वास्थ्य सुविधा बहाल व तत्काल प्रभारी मंत्री से बात कर सुविधा बहाल की बात कही। 

ग्रामीणों ने एक हफ्ते में सुविधा बहाल नहीं होने पर उग्र धरना प्रदर्शन की बात कही‌‌।

Ashok Jain

Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||

Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)

विशेष जानकारी लेल संपर्क करू


Like it? Share with your friends!

Sitesh Choudhary
Hello 'Apan Mithilangan' Family. I am a content creator and owner of a Digital Advertising Agency named KDN. Thank You.

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
1
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win

2 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals