जिला पुलिस कप्तान ने जिले में अपराधों पर नियन्त्रण हेतु किया अपराध गोष्ठी का किया आयोजन।

जिला के सभी थानाधिकारियों की केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) तथा कार्य मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर कार्य का आंकलन किया गया।


jila pulis kptan ne jile men apradhon pr niyntran hetu kiya apradh goshhthee ka kiya aayojn jpg

जिला पुलिस कप्तान ने जिले में अपराधों पर नियन्त्रण हेतु किया अपराध गोष्ठी का किया आयोजन।

ब्यावर, जिला- ब्यावर, राजस्थान: 10.07.2024: ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह द्वारा जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु मंगलवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ जिला ब्यावर व जिले के सभी वृताधिकारीगण एवं थानाधिकारीगणों ने भाग लिया। 

अपराध गोष्ठी में जिले में घटित सम्पति सम्बधी अपराधों पर नियन्त्रण हेतु सभी वृताधिकारी एवं थानाधिकारियों को सांयकालीन व रात्रि गस्त मुस्तैदी से करने एवं सम्पति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक बरामदगी करने बाबत दिशा-निर्देश दिये गये। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करना व असामाजिक तत्वों एवं संदिग्धों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिला में लम्बे समय से वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान टॉप टेन अपराधियों को ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तार करने की हिदायत की गई। जिला के सभी थानाधिकारियों की केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) तथा कार्य मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर कार्य का आंकलन किया गया। 

पुलिस थाना ब्यावर सदर का सर्वश्रेष्ठ कार्य होने पर थानाधिकारी  गंगाराम विश्नोई, पुलिस निरीक्षक को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार जिले में सर्वाधिक टॉप-10 अपराधियों की धरपकड़ करने पर थानाधिकारी पुलिस थाना साकेतनगर  सुरेश चौधरी, पुलिस निरीक्षक को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया एवं भविष्य में जिन थानाधिकारियों की कार्य मूल्यांकन प्रणाली कमजोर रहेगी, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाकर दण्डित किया जायेगा। 

पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर चलाये जा रहे निर्देशों की पालना सख्ती से करने की हिदायत की गई।

शैलेश शर्मा

Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||

Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)

विशेष जानकारी लेल संपर्क करू


Like it? Share with your friends!

Sitesh Choudhary
Hello 'Apan Mithilangan' Family. I am a content creator and owner of a Digital Advertising Agency named KDN. Thank You.

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
3
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win

One Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals