गाय : बच्चों के लिए आलेख | Essay For Primary Kids In Hindi On The Cow
गाय एक पालतू जानवर है। उसके चार पैर होते हैं। उसकी दो आँखें होती हैं। उसके दो कान होते हैं। उसके दो सींग और एक लम्बी पूँछ होती हैं। गायें अनेक रंगों की होती हैं। कुछ गायें उजली होती हैं। कुछ गायें काली होती हैं। कुछ गायें भूरी होती हैं। कुछ गायें चितकबरी होती हैं। कुछ गायें बड़ी होती है। कुछ गायें छोटी होती है। गाय घास, अनाज और भूसा खाती है।
गाय बहुत लाभदायक होती है। वह हमें दूध देती है। उसका दूध मीठा होता है। यह हमें स्वस्थ बनाता है। यह हमें मजबूत बनाता है। गाय हमें बछड़े देती है। गाय हमें गोबर देती है। इसलिए गाय हमलोगों के लिए बहुत लाभदायक है। हमलोग उसकी पूजा करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को गाय रखनी चाहिए।
Sitesh Choudhary
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Jai mithila