District Magistrate and SSP solution day | समाधान दिवस में छाए विवाद, क्या मिले त्वरित हल?
जिलाधिकारी और एसएसपी ने लोगों की समस्याओं का सुना, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
झांसी (उत्तर प्रदेश) 04/08/2024
माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने की। इस अवसर पर कुल 149 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 42 राजस्व, 31 पुलिस, 17 विकास, 22 समाज कल्याण, 2 स्वास्थ्य, 5 शिक्षा, 5 विद्युत और 25 अन्य मामलों से संबंधित थे।
District Magistrate and SSP solution day
समाधान दिवस में तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। महिला डेस्क पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
District Magistrate and SSP solution day
ग्राम नुनार की महिलाओं ने पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की। ग्राम पठा के महेंद्र कुमार ने दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्राम सुट्टा की सियादेवी ने पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ग्राम जखौरा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में हो रही अनियमितताओं की जांच और कार्यवाही की मांग की। ग्राम बामौर की कलावती ने दबंगों द्वारा रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की।
District Magistrate and SSP solution day
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Reporter : Hemant Yadav
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments