बेगूसराय, बिहार : २१ जुलाई २०२४ : बसही पंचायत के भेलवा में आक्रोश ग्रामीणों ने चेरिया बरियारपुर पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
जानकारी के अनुसार बसही की एक लड़की की पिछले साल समस्तीपुर जिला के लरझा थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। दहेज लोभियों ने लड़की की 3 जुलाई को हत्या कर शव को गायब कर दिया।
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी सम्बन्ध में दोनों पक्षों में पंचायत रखा गया। लड़का पक्ष के मुखिया और जनप्रतिनिधि पहुंचे भेलवा गांव तथा यहां के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।
हत्या की खबरों से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश दिखा। कहा-सुनी होते-होते बवल हो गया। इसी मामला को शांत कराने 112 और चेरिया बरियारपुर पुलिस पहुंची। जहां पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।
अरुण साह
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments