देर रात खाचरोद में चोरी का पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त
उज्जैन, मध्यप्रदेश : 22 July 2024 : खाचरोद के रतलाम रोड पर खड़ी पिकअप वाहन को अज्ञात चोर चोरी करके ले जा रहे थे।
कुछ दूर ही तेज गति से ले जाते हुए चोरी के पिकअप वाहन में पीछे रखी बरसाती पन्नी उड़कर सामने कांच पर आ गयी। इससे ड्राइवर सहित वाहन नाले में जा घुसा। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चोर चोरी का वाहन छोड़कर भाग निकले। दुर्घटना में घायल ड्राइवर भी लापता है।
खाचरौद में देर रात फिर चोरों का आंतक देखने को मिला। हमेशा की तरह रतलाम रोड चौराहे पर खड़ी पिकअप वाहन MP-13-GA- 6503 को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया।
वाहन चोर कार से आए थे। एक व्यक्ति चोरी की पिकअप वाहन लेकर सुनहरिया बाग की तरफ आते ही पारीक पेट्रोल पंप से आगे नाले में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पम्प के कर्मचारी आवाज सुनकर बाहर निकले। इतने में साथी चोरों ने घायल ड्राइवर को तुरंत कार में डाला और लेकर फरार हो गए।
सूचना पर खाचरौद पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जानकारी में लगी है।
कमलेश पाटीदार
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
वाह चोर कमाल कर दिया
पाप करोगे और सोचोगे की बच जाओगे।