चेरिया बरियारपुर पुलिस ने मोबाइल लुटेरा को गिरफ्तार किया
बेगूसराय, बिहार : १९ जुलाई २०२४ : चेरिया बरियारपुर पुलिस ने कांड संख्या 272/23 के वांछित व्यक्ति को करोड़ गांव से गिरफ्तार किया है।
उक्त व्यक्ति ने 14/9/2023 को अपने पिता और साथी के साथ क्षेत्रीय पत्रकार अरुण साह को करोड़ गांव में पिस्तौल सटाकर मोबाइल लूटा था। इस संबंध में पत्रकार ने चेरिया बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। अब मोबाइल प्रयोग कर रहा था।
वर्तमान थाना प्रभारी विवेक कुमार भारती के नेतृत्व में कारवाई हुई है। देखना है पुलिस क्या कुछ कार्यवाही करती है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान करोड़ निवासी धर्मेन्द्र पासवान के पुत्र विवेक कुमार के रूप में किया गया है। बता दें इस कांड में पहले कोर्ट से जमानत युवक के पिता धर्मेन्द्र पासवान ने लिया था।
Arun Sah
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
अच्छा हुआ ये होना भी जरूरी था।