बजट सिर्फ खानापूर्ति, कांग्रेस सरकार की घोषणाओं को नहीं किया पूरा : मनोज चौहान
ब्यावर, राजस्थान : 10 July 2024: राजस्थान सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। इस बजट में वित्त मंत्री ने ब्यावर को नजर अंदाज किया।
कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान की जनता अशोक गहलोत के सुशासन और जन कल्याण कारी योजनाओं को याद कर रही है और जो मूलभूत सुविधाएं जिनकी जनता को जरूरत थी, आज प्रदेश में बिजली-पानी से बहुत बुरा हाल है, कृषि क्षेत्र हैं। उनमें जो घोषणाएं गहलोत सरकार की थी, उन्हें पूरा नहीं कर पाए।
अब जो नई घोषणाएं की हैं, ऐसा लगता है ये सिर्फ पढ़ा गया है। राजस्थान के विकास की जो भावनाएं होनी चाहिए थी, वो इस बजट में नजर नहीं आईं। अभी जो नई नौकरियों की बात हुई, 6 महीने सरकार हो हुए हैं, कांग्रेस सरकार जो नौकरियां देकर गई थी, वो भी अभी तक लागू नहीं हो पाई है। ऐसा लगता है कि बजट का कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने राजस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। लेकिन, भजनलाल सरकार ने उन योजनाओं को बंद करने का काम किया।
अमृतकौर चिकित्सालय के नये भवन के लिये पिछले बजट में कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी, इस सरकार ने उस पर रोक लगा दी। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
यह बजट केवल सपनों में सुंदर और लुभावना लगने वाला बजट है। भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है।
शैलेश शर्मा
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments