दहेज की मांग पूरी ना करने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला
शिवपुरी, मध्य प्रदेश : ०२ अगस्त २०२४ : शिवपुरी जिले की हम्माल मोहल्ले छावनी की रहने वाली महिला तान्या खान पुत्री जाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में कोटा राजस्थान के शाहिद खान पुत्र लियाकत खान के साथ हुई थी।
उसी समय से ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अब उसको बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इसकी शिकायत उसने कोटा के संबधित थाने में की, पर सुनवाई ना होने पर आज शिवपुरी एसपी से ससुरालियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
राजीव सक्सेना की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
OMG