पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
झांसी, उत्तर प्रदेश: 02/08/2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन पर अपराध की रोकथाम व अवैध शराब की बिक्री के रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा धरपकड़ अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने एक महिला को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोदावरी पत्नी संजू निवासी मोहल्ला द्वारिकापुरी गरौठा झांसी को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आवकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश तोमर, उपनिरीक्षक कस्वा इंचार्ज दिनेश गिरी, महिला प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्या सिंह, कांस्टेबल राजू पाल,शिवम कुमार, मुनीर आदि शामिल रहे।
कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कार्यों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट/हेमन्त यादव
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments