असम के गोलाघाट जिला में आदिवासी छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन।
मोरीगांव, असम, ०१/०८/२०२४ :: असम के गोलाघाट जिला में आदिवासी छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन। असम सरकार के पर्यटन विभाग ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास हातीखुली में निष्कासन अभियान चलाया।
आदिवासी छात्र यूनियन ने हाथीखुली चाय बागान के लोगों की जमीन पर पर्यटन विभाग द्वारा पांच सितारा होटल के निर्माण का भी विरोध किया है। बाद में बोकाखाट पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। इसके कारण, आदिवासी छात्र नेता जगदीश बारिक गम्भीर रूप से घायल हुए थे।
गोलाघाट जिला आदिवासी छात्र समिति ने आज चाय बागानों के विभिन्न हिस्सों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने से ए टी एस ए के पदाधिकारी घायल हो गए।
गोलाघाट, डेरगांव, बडुलिपार, रंगामाटी, दरिया , रंगागाड़ा और अन्य क्षेत्रों में सरकार के खिलाफ विशेष प्रदर्शन किया है। पांच सितारा होटलों के निर्माण के लिए जमीन छोड़ नहीं दी गई है। आदिवासी छात्र युनियन ने असम सरकार के गृह विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा का पुतला भी जलाया।
आदिवासी छात्र युनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने उसकी मांगें नहीं मानी तो वह और अधिक हिंसक लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी।
महिबुर रहमान की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Mange puri ho
What