वीरपुरा से कांवड़ यात्रा के लिए निकला भक्तों का जत्था
झांसी (उत्तर प्रदेश): 01/08/2024 : गरौठा के ग्राम वीरपुरा से गुरुवार को कांवड़ यात्रियों का जत्था ढोल नगाड़ों एवं हर हर महादेव के जयकारों के साथ राम राजा सरकार की नगरी ओरछा के लिए रवाना हुआ जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों को तिलक लगाकर रवाना किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान सहित समस्त ग्रामवासियों ने कांबड़ यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों की मंगलयात्रा की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जाहर सिंह राजेंद्र मुखिया , हरप्रसाद, ईश्वर प्रसाद नापित, दिनेश, अमर सिंह यादव, बब्लू खान, धर्मेन्द्र, गजेंद्र, करण,बैनी प्रसाद, प्यारे पटवा, धनपत, रामनरेश पटेल, अशोक पाल, रवि गोस्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
हेमन्त यादव की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments