डिप्टी कलेक्टर अचानक पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों से जाना हाल चाल
झांसी, उत्तर प्रदेश : 26/07/2024 : 25 जुलाई गुरुवार को शाम 7 बजे गरौठा डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती इलाज करा रहे मरीजों से उनका हाल चाल पूछा और मरीजों से दवाएं मिलने से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिस पर वह पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।
यहां उन्होंने महिला वार्ड में जाकर गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की और सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी ने दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर दवा वितरण से लेकर दवा स्टॉक कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया यहां उन्होंने दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी लेकिन कोई भी दवा एक्सपायरी डेट की नहीं मिली। जिससे वह संतुष्ट नजर आए।
निरीक्षण दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिस पर उन्हें कमियां मिलीं। उन्होंने गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का बारीकी से लगभग 35 मिनट निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हेमन्त यादव की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments