कांग्रेस 26 को मनायेगी राष्ट्रीय भागीदारी दिवस
लखनऊ, उत्तर प्रदेश : २३ जुलाई २०२४ : कांग्रेस 26 जुलाई को लखनऊ में राष्ट्रीय भागीदारी दिवस मनाएगी। जिसके तहत जातिगत जनगणना, आरक्षण की 50% की सीमा खत्म करने की मांग जैसी अनेक मांगें की जाएगी।
भागीदारी दिवस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत पिछड़ा दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक तबके के लोगों का भारी जुटान हो रहा है।
उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग विभाग) सुभाष जायसवाल ने दी। जायसवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग विभाग ) मनोज यादव के आह्वान पर आयोजित सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85 वें महाअधिवेशन में संगठन में पिछड़े दलित आदिवासी और माइनॉरिटी समाज के भागीदारी के सवाल को संगठन में अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग शामिल है।
आज देश भर में संविधान पर खतरे की चर्चा जन-जन तक पहुंच चुकी है, जिसकी मुख्य वजह संवैधानिक संस्थाओं में काबिज उच्च वर्गों द्वारा पिछड़े, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ ना केवल मेरिट को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर वँचित वर्गों को हीनता का बोध कराया जाता है, बल्कि समय-समय पर वँचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को रोकने के लिए नए-नए नीतिगत पैंतरे भी अपनाये जाते हैं, जिसमें न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति में कोलिजियम प्रणाली, यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के चयन में नाट फाउंडेशन सूटेबल, शिक्षा का निजीकरण, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण, संविदा भर्ती, राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे ना होने देना, राज्यों में आबादी के अनुपात में आरक्षण को राज्यपाल और न्यायपालिका स्तर पर लागू ना होने देना और विभिन्न पेपर लीक द्वारा पैसे वालों के लिए नौकरी की पहुंच सुनिश्चित करना प्रमुख हैं!
सुभाष जायसवाल ने संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण सहित सभी साथियों से उक्त सम्मेलन में पहुँचने की अपील की है।
सुरेश चंद गाँधी
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Wah kya baat h