असम फटाफट: दिनभर की राजनीतिक ख़बरों का गरम भाप।
असम, 22 जुलाई २०२४ : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा तीन दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम ने आज दोपहर 11 बजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक तौर पर मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, उत्तर पूर्व में विकास और राज्य में विकास कार्यों की स्थिति पर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार असम को हर स्थिति से निपटने के लिए हर तरह की सहायता और सहयोग प्रदान करेगी।
असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में असम के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ असम में हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की क्षमता और राज्य में विभिन्न प्रतिष्ठानों की क्षमता के विस्तार के लिए आगे की राह पर चर्चा की गई थी।
असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस मुलाकात में असम के मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ विश्व प्रसिद्ध असम गौरव चाय उद्योग के लचीलेपन, उद्योग क्षेत्र में नई नौकरियों के सृजन सहित असम के औद्योगिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
आज सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवारको असम के सीएम ने सभी असमवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं। 🕉हर हर महादेव ।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता नीलिमा काकाती की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम प्रादेशिक महिला समिति की अध्यक्ष और भारतीय बाल कल्याण परिषद की सदस्य सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज के लिए अथक प्रयास करने वाले अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता की मौत एक बड़ी क्षति है। असम के सीएम ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
असम में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के सुरक्षा खर्च पर सवाल उठाया है। “सुरक्षा के बारे में राजनीति मत करो। मुझे सुरक्षा की जरूरत नहीं, मैं लोगों के प्यार में रहता हूं।'' अगर राहुल गांधी असम जाएंगे तो क्या हम राहुल गांधी की सुरक्षा खर्च का हिसाब राजीव भवन को भेजेंगे? कांग्रेसियों को शायद यह नहीं पता होगा कि राहुल गांधी और खड़गे दोनों की सुरक्षा का जिम्मा गांधी परिवार नहीं, बल्कि सरकार उठाती है।
महिबुर रहमान
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Wah