फिजिकल थाना पुलिस ने 80.43 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी, मध्य प्रदेश : 22/7/2024 : शिवपुरी जिले में अब स्मैक बेचने वालों की खैर नहीं। शिवपुरी पुलिस आई एक्शन मोड में। बता दें एसपी अमन सिंह राठौर के निर्देश पर जिले के हर थाना प्रभारी ने भी अब नशे के खिलाफ अपनी कमर कस ली है।
स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने में जिले के सभी थानों में से दूसरे नंबर पर आया फिजिकल थाना पुलिस ने 80.43 ग्राम स्मैक एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
बता दें मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम घटित कर रवाना किया गया। मुखबिर के बताए गए स्थान बाजा घर के पास से आरोपी विकास राठौर उम्र 19 साल निवासी कमलागंज पुल के पास शिवपुरी से 45.29 ग्राम स्मैक एवं कर्बला तिराय के पास से आरोपी रामेश्वर लोधा उम्र 31 साल निवासी नगदी वारा राजस्थान के कब्जे से 35.14 ग्राम स्मेक एवं एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों से कुल स्मैक 80.43 प्राप्त कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान, प्रधान ASI बलवीर कोरव, आरक्षक सत्यवीर जादौन, आरक्षक विजय मीड़ा, आरक्षक शकील खान, आरक्षक प्रेम सिंह रावत की अहम भूमिका रही।
राजीव सक्सेना
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Sahi kiya
बिलकुल सही हुआ।