चातुर्मास हेतु गुरुदेव का मंगल प्रवेश हुआ।
नगरी, छत्तीसगढ़ : १८ जुलाई २०२४ : धमतरी जिला के नगरी नगर में आज चातुर्मास हेतु गुरुदेव का मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश आज प्रातः 8:00 सुमित बोहरा के निवास स्थान से नगर भ्रमण करते हुए जैन मंदिर उपाश्रय पहुंचे।
उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी परम पूज्य महेंद्र सागर जी म. सा. एवं उपाध्याय प्रवर युवा परम पूज्य मनीष सागर जी के शिष्य मधुर भाषी कोकिल कंठी परम पूज्य विवेक सागर जी म.सा.एवं सरल स्वभावी स्वाध्याय रसिक परम पूज्य प्रशम सागर जी म.सा.साहब का आज सहजानंदीं वर्षावास चातुर्मास हेतु नगरी आगमन हुआ, जहां सकल श्री संघ के सदस्यों ने भक्ति गीत गाते हुए हर्ष उल्लास के साथ नगर भ्रमण करते हुए जैन मंदिर उपाश्रय पहुंचे।
धर्म सभा एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। सकल जैन श्री संघ एवं श्री श्री खरतरगच्छ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजा संघ श्री सहजा नंदी चातुर्मास समिति नगरी ने चातुर्मास के अवसर पर समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से आए हुए म.सा. के सानिध्य में धर्म लाभ लेने की अपील की।
Ashok Jain
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments