सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी की 6 ठी वर्षगाँठ मनाई गई।
बेगूसराय, बिहार : 15 जुलाई 2024 : सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी की 6 ठी वर्षगाँठ मनाई गई। 15 जुलाई 2018 को बेटर सोसाइटी संस्था की स्थापना हुई थी। आज के समारोह में मुख्य अतिथि चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष विवेक भारती थे, परंतु बेगूसराय पुलिस कप्तान के साथ इमरजेंसी मीटिंग के कारण नहीं आ सके।
थानाध्यक्ष विवेक भारती की जगह सबइंस्पेक्टर संजीत पासवान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सबइंस्पेक्टर संजीत पासवान के द्वारा विधिवत फीता काटकर आज के समारोह का शुभारम्भ किया गया।
संस्था के महिला कार्यकारिणी समिति सदस्य किरण कुमारी के द्वारा केक काटकर वर्षगाँठ मनाया गया। संस्था के कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष एवं सदस्य अंकेश कुमार उर्फ निरंकुश यादव द्वारा सबइंस्पेक्टर संजीत पासवान को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय सकरबासा के वर्ग 10th के टॉप 10 अनुशासित छात्र /छात्राओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर कुल 16 विद्यार्थियों को मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिये गाइड सबइंस्पेक्टर संजीत पासवान के हाथों से उन सभी बच्चों के बीच वितरण करवाया गया।
बेटर सोसाइटी एक सामाजिक संस्था है, जिसके द्वारा एक निश्चित अंतराल पर मेधावी ,आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/ छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है। इस संस्था की स्थापना 6 वर्ष पहले आज ही के दिन 15/7/2018 को सकरबासा पंचायत के युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया था।
चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सकरबासा पंचायत में बेटर सोसाईटी के वर्षगांठ के अवसर पर दसवीं कक्षा के छात्र/छात्राओं के लिए गाइड बुक दिया गया। जिसका मुख्य अतिथि चेरिया बरियारपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष संजीत पासवान के हाथों से वितरण किया गया।
इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरबासा के छात्र अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष राज़, सौरभ कुमार, दीपांशु कुमार, रूचि कुमारी, शिवानी कुमारी, रानी कुमारी, मेधा कुमारी, मधु कुमारी, राहुल कुमार,अंजलि कुमारी, सोनम कुमारी, अनामिका, शिवानी कुमारी, कल्पना कुमारी, अध्यक्ष शुभम् राय, उपाध्यक्ष अंकेश कुमार( उर्फ निरंकुश यादव), सचिव चन्दन कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार, कार्यकारिणी किरण कुमारी, हरे कृष्ण कुमार, मो जियाउल आजाद, एवं समस्त अभिभावक उपस्थित थे।
Arun Sah
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments