मंदिर पर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटा।
झांसी, उत्तर प्रदेश : 14 जुलाई 2024 : कोतवाली मोंठ क्षेत्र में ग्राम भरोसा मोड़ पर पुलिया को तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक दर्जन से अधिक सवारियां बाल-बाल बच गईं।
बताया गया है कि चिरगांव क्षेत्र के ग्राम करगुवां निवासी शेरसिंह राजपूत अपने एक दर्जन से अधिक परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से पूजा करने के लिए शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम पुलगहना में जा रहे थे। सवारियां, पूजा तथा भोजन बनाने की सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जैसे ही मोंठ थाना क्षेत्र में ग्राम भरोसा मोड़ के नजदीक पहुंची तभी सामने से आ रही एक बाइक को बचाते हुए चालाक शेरसिंह ने ट्रैक्टर की स्टेरिंग मोड़ी तो वह फंस गई।
चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पुलिया को तोड़ते हुए खाई में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालाक शेर सिंह और मुकेश ट्रैक्टर के नीचे फंस गए लेकिन खाई में पानी होने से वह सकुशल निकल आए।
गनीमत रही कि ट्राली पलटने से बच गई, उसमें सवार एक दर्जन से अधिक सवारियां बाल-बाल बच गईं। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक वन्दना कश्यप और दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से घटना संबंधी जानकारी ली।
जेसीबी की सहायता से खाई में पलटे ट्रैक्टर को बाहर निकाला, इस घटना में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Hemant Yadav
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
Omg
बुरा हुआ।
बहुत बुरा हुआ।