कुत्ता : बच्चों के लिए आलेख
कुत्ता एक जानवर है। यह एक पालतू जानवर है। यह चौपाया जानवर होता है। इसे दो आँखें, दो कान, एक नाक और एक पूँछ होती हैं। इसका शरीर लम्बा होता है। इसका मुँह नुकीला होता है। इसके दाँत तेज होते हैं। इसकी जीभ लम्बी होती है। कुत्ते कई रंगों के होते है-उजला, काला, भूरा तथा चितकबरा। कुछ कुत्ते आकार में बड़े होते हैं। कुछ कुत्ते आकार में छोटे होते हैं। कुत्ते मांस, मछली, भात तथा रोटी खाते हैं।
कुत्ता एक लाभदायक जानवर है। यह हमारी सेवा अनेक प्रकार से करता है। यह रात में अपने मालिक के घर की रखवाली करता है। यह चोरों को घरों के अन्दर प्रवेश करने नहीं देता है। प्रशिक्षित कुत्ते चोरों, अपराधियों तथा चोरी किये गये मालों का पता लगाने में हमारी मदद करते हैं।
इस तरह से यह मनुष्य का दोस्त है। यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है। कभी-कभी कुत्ता पागल हो जाता है। पागल कुत्ता बहुत खतरनाक होता है। हम पागल कुत्ते को मार डालते हैं।
कुत्ता तेज और विश्वसनीय होता है। इसीलिए हमें कुत्ता रखना चाहिए। हमें कुत्ते को प्यार करना चाहिए।
Sitesh Choudhary
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
0 Comments