मासूम बच्चे को उठाकर ले गया जंगली जानवर
नगरी, धमतरी, छत्तीसगढ़ : 5/8/24 : जंगली जानवर घर के सामने खेल रहे बच्चे को उठा ले गए। नगरी ब्लाक के सिहाव थाना क्षेत्र बिरगुडी रेंज के ग्राम कोरमुड़ की घटना है।
जंगल में ढूंढते रहे बच्चे को परिजनों ने पुलिस और वन विभाग को इसके बारे में सूचित किया।
इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और तलाश जारी है।
धमतरी सिहावा क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 03 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और परिवार घर के अंदर खाना खा रहा था, जब पिता बाहर आए तो बच्चे को गायब पाया। बहुत खोजबीन करने पर कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ का है जो धमतरी जिले में आता है। यहां कमार परिवार की बस्ती है, जो जंगल पहाड़ी बांध से लगा हुआ है। घटना कल शाम लगभग 7 बजे की है। पूरा बस्ती हरेली के त्योहार मना कर अपने-अपने घर जा चुका था। योगेश्वर मरकाम जाति कमार भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए।
इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खा कर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी उसे ढूंढने में लग गए। जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर किए।
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैर का निशान होना पाया तो जानवर उठा ले गया की आशंका से वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग भी मौके का मुआयना किया तो पाया की शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है।
वन विभाग और पुलिस की टीम खोजबीन में लगी हुई है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से बस्ती वाले दहशत में हैं।
अशोक जैन की रिपोर्ट
Follow Us On Facebook || Subscribe Us On Youtube || Find Us On Instagram ||
Check Us On Pinterest || Follow Us On X (Tweeter)
OMG